विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2016

नोवाक जोकोविच और निशिकोरी 'मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट' के फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच और निशिकोरी 'मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट' के फाइनल में बनाई जगह
प्रतीकात्मक फोटो
मियामी: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने सीधे सेटों में जीत के साथ एटीपी एवं डब्ल्यूटीए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा।

ग्यारह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने सेमीफाइनल में बेल्जियम के 15वें वरीय डेविड गोफिन को 7-6, 6-4 से हराया। अमेरिकी ओपन 2014 के उप विजेता छठे वरीय निशिकोरी ने एक अन्य सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के 24वें वरीय निक किर्गियोस को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोवाक जोकोविच, निशिकोरी मियामी, ओपन टेनिस टूर्नामेंट, फाइनल, Novak Djokovik, Nishikori Miami, Open Tennis Tournament, Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com