विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2015

कुछ को मेसी सर्वश्रेष्ठ लगते हैं, मुझे लगता है कि मैं हूं : क्रिस्टियानो रोनाल्डो

कुछ को मेसी सर्वश्रेष्ठ लगते हैं, मुझे लगता है कि मैं हूं : क्रिस्टियानो रोनाल्डो
रोनाल्डो (फाइल फोटो)
मेड्रिड: रियल मेड्रिड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मानना है कि वह बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी से ज्यादा बेहतर खिलाड़ी हैं। स्पेन के एक खेल समाचार पत्र मार्का को दिए साक्षात्कार में रोनाल्डो ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, अगर आप मेरे पिछले आठ सालों को देखें, तो मैं हमेशा शीर्ष पर रहा हूं। ऐसा करने वाले किसी अन्य खिलाड़ी का नाम बताइए। रोनाल्डो ने कहा, कुछ लोगों का मानना है कि मेसी सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन मेरा मानना है कि मैं सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हूं।

पुर्तगाली खिलाड़ी ने कहा, मुझे एक प्रतिद्वंद्वी की जरूरत होती है। यह खेल का हिस्सा है और मुझे 18-19 साल की उम्र से ही आलोचनाएं मिल रही हैं, लेकिन यह परेशान करने वाली नहीं है, यह तो मुझे प्रोत्साहित करती है।

रोनाल्डो ने कहा की शीर्ष पर रहने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है, लेकिन उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें उनके प्रयास के लिए दर्द से संघर्ष करना पड़ा था। रोनाल्डो ने कहा कि फुटबॉल उनका जीवन है और वह इसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी, Cristiano Ronaldo, Football, Lionel Messi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com