कैटलिन जेनर की फाइल फोटो
नई दिल्ली:
पूर्व एथलीट ब्रूस जेनर को अपना लिंग परिवर्तन कराए दो दिन भी नहीं बीते हैं कि उनके ओलिंपिक मेडल की वापसी की मांग शुरू हो गई है। ब्रूस जेनर ने अपना लिंग परिवर्तन करा कर खुद को कैटलिन जेनर के तौर पर एक मैग्जीन के कवर पर पेश किया है।
इसके बाद से ही जेनर से ओलिंपिक मेडल की वापसी की मांग शुरू हो गई है। ब्रूस जेनर ने 1976 के ओलिंपिक में डेकाथलन में गोल्ड मेडल जीता था।
पदक वापसी की मांग करने वालों का कहना है कि खुद में महिला मानते हुए भी जेनर का पुरुष इवेंट में हिस्सा लेना नियमों का उल्लंघन था।
जेनर से पदक वापसी की मांग वाले अभियान में अब तक 2000 से ज्यादा लोग हस्ताक्षर भी कर चुके हैं। ट्विटर पर भी जेनर के विरोध में #givebackthegold नाम से अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित दूसरे सेलिब्रेटी ने जेनर की प्रशंसा की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ब्रूस जेनर, ब्रूस जेनर का लिंग परिवर्तन, कैटलिन जेनर, ब्रूस जेनर से मडल वापसी की मांग, ब्रूस जेनर का ओलिंपिक मेडल, Bruce Jenner, Caitlyn Jenner, Bruce Jenner New Identity, Olympic Medal Of Bruce Jenner, Bruce Jenner Gold Medal, कैटलिन जेनर से पदक वापसी