ज्यूरिख:
फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था फीफा के शुक्रवार को होने वाले सालाना अधिवेशन में बम विस्फोट की धमकी मिली है। स्विट्जरलैंड की पुलिस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।
वेबसाइट 'आरटी डॉट कॉम' के अनुसार, पुलिस ने कहा कि ज्यूरिख के एक मीडिया कार्यालय को कॉल कर बम विस्फोट की धमकी दी गई, जिसके बाद अधिवेशन कक्ष की गहन तलाशी की गई।
फीफा के महासचिव जेरोम वाल्के ने फीफा अधिवेशन दोबारा शुरू होने पर अधिवेशन के दौरान कहा, 'तलाशी पूरी कर ली गई है। इमारत परिसर को अधिकारियों ने पूरी तरह खाली करवा लिया।'
इसके बाद पत्रकारों को भी इमारत में फिर से प्रवेश की अनुमति दे दी गई। पुलिस प्रवक्ता मार्को कोर्टेसी ने बतकाया कि पुलिस को स्थानीय समयानुसार सुबह 11.00 बजे इसकी सूचना मिली। स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि उन्हें जबरन अधिवेशन स्थल से बाहर निकाला गया।
फीफा के जारी अधिवेशन में इस समय फीफा के अगले अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी हैं।
गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में फुटबाल जगत से जुड़े 14 लोगों को आरोपित किए जाने के बाद बुधवार को फीफा के सात अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद फीफा के अधिकांश संबद्ध सदस्य ब्लाटर से फीफा छोड़ने की मांग कर रहे हैं। हालांकि ब्लाटर के चुनाव में पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष चुने जाने की संभावनाएं प्रबल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फुटबॉल, फीफा, स्विट्जरलैंड, FIFA Congress Bomb Threat, FIFA, FIFA Congress, फीफा कांग्रेस, FIFA Bomb