भारत के युवा मुक्केबाज शिवा थापा कजाकिस्तान के शहर अस्ताना में जारी एशियाई मुक्केबाजी ओलिंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के युवा मुक्केबाज शिवा थापा कजाकिस्तान के शहर अस्ताना में जारी एशियाई मुक्केबाजी ओलिंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
56 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर थापा ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने से एक कदम दूर रह गए हैं। 18 साल के थापा ने क्वार्टर फाइनल मे एथेंस ओलिंपिक में रजत और 2010 एशियाई खेलों के विजेता थाईलैंड के वोरापोज पेचकून को 16-10 के अंतर से हराया।
थापा ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ अपने लिए कांस्य पदक सुरक्षित कर लिया है लेकिन ओलिंपिक की योग्यता हासिल करने के लिए उन्हें फाइनल में जगह बनानी होगी। सेमीफाइनल में उनका सामना 2009 एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य जीतने वाले जापान के सातोसी सिमिजू से होगा।
इस भार वर्ग से तीन मुक्केबाज लंदन का टिकट कटा सकेंगे। इनमें फाइनल में पहुंचने वाले दो मुक्केबाज और फाइनल जीतने वाले मुक्केबाज के हाथों सेमीफाइनल में हारने वाला मुक्केबाज शामिल होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं