अभ्यास के दौरान अर्जेंटीना टीम
- नौ जून को इजरायल से अर्जेंटीना का मुकाबला
- अर्जेंटीना ग्रुप-डी में क्रोएशिया, नाइजीरिया और आइसलैंड के साथ
- 21 को क्रोएशिया और 26 जून को नाइजीरिया से भिड़ंत
नई दिल्ली:
अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम ने कोच जॉर्ज साम्पोली के साथ रविवार को बार्सिलोना के घरेलू स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र के दौरान खास रणनीतियों पर काम कर रही है. इस दौरान टीम ने दौरान अटैक और डिफेंस पर अधिक ध्यान दिया. अर्जेंटीना की टीम 16 जुलाई को आइसलैंड के खिलाफ मैच से फीफा विश्व कप का आगाज करेगी. लेकिन अभ्यास के दौरान अर्जेंटीनाई मैनेजमेंट ने अपने सुपर स्टार लियोनेल मेसी सहित तमाम सितारा खिलाड़ियों को लेकर अभ्यास मैचों तक बहुत ही खास रणनीति बनाई है.
यह भी पढ़ें: खुलासा! जिनेडिन जिडान की इस बात से खफा हो रियल मेड्रिड का साथ छोड़ा था जेम्स रॉड्रिगेज ने
बता दें कि रूस में 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप के लिए अर्जेटीना को ग्रुप-डी में क्रोएशिया, नाइजीरिया और आइसलैंड के साथ शामिल किया गया है. आइसलैंड के खिलाफ मैच से विश्व कप अभियान की शुरुआत के बाद अर्जेटीना टीम 21 जून को क्रोएशिया और 26 जून को नाइजीरिया से भिड़ेगी.
VIDEO: इस लड़की से मिलिए. यह झुग्गी में रहती है और फुटपाथ पर अभ्यास करती है.
अर्जेंटीना टीम की स्पेशल रणनीति की बात करें, तो उसके टीम मैनेजमेंट ने लियोनेल मेसी सहित ज्यादातर सितारा खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान मीडिया के कैमरों से दूर रखने की रणनीति अपनाई है. इन सितारा खिलाड़ियों को ऐसी जगह अभ्यास कराया जाता है, जहां कैमरे किसी भी एंगल से उनका फोटो न ल सकें. उम्मीद है कि सभी अभ्यास मैचों में यह रणनीति जारी रहेगी.
रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान गोलकीपिंग कोच मार्टिन टोकाली ने नेट पर अभ्यास को अधिक महत्ता दी. अर्जेंटीना टीम सात जून तक बार्सिलोना में ही प्रवास करेगी. उसका सामना नौ जून को जेरुसलम में इजरायल की राष्ट्रीय टीम से होगा.[SELECCIÓN MAYOR] Imágenes de un nuevo entrenamiento de @Argentina en Barcelona. pic.twitter.com/Efl7CvETEm
— Selección Argentina (@Argentina) June 3, 2018
यह भी पढ़ें: खुलासा! जिनेडिन जिडान की इस बात से खफा हो रियल मेड्रिड का साथ छोड़ा था जेम्स रॉड्रिगेज ने
[SELECCIÓN MAYOR] Remates desde afuera del área y nuestro capitán #LeoMessi que muestra su zurda mágica pic.twitter.com/4wbpwOVLMm
— Selección Argentina (@Argentina) June 3, 2018
बता दें कि रूस में 14 जून से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप के लिए अर्जेटीना को ग्रुप-डी में क्रोएशिया, नाइजीरिया और आइसलैंड के साथ शामिल किया गया है. आइसलैंड के खिलाफ मैच से विश्व कप अभियान की शुरुआत के बाद अर्जेटीना टीम 21 जून को क्रोएशिया और 26 जून को नाइजीरिया से भिड़ेगी.
VIDEO: इस लड़की से मिलिए. यह झुग्गी में रहती है और फुटपाथ पर अभ्यास करती है.
अर्जेंटीना टीम की स्पेशल रणनीति की बात करें, तो उसके टीम मैनेजमेंट ने लियोनेल मेसी सहित ज्यादातर सितारा खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान मीडिया के कैमरों से दूर रखने की रणनीति अपनाई है. इन सितारा खिलाड़ियों को ऐसी जगह अभ्यास कराया जाता है, जहां कैमरे किसी भी एंगल से उनका फोटो न ल सकें. उम्मीद है कि सभी अभ्यास मैचों में यह रणनीति जारी रहेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Fifa World Cup 2018, Argentina