लियोनेल मेसी सहित 7 खिलाड़ियों के संन्यास की खबरे हैं (फाइल फोटो)
चिली के खिलाफ कोपा अमेरिका 2016 में मिली हार के बाद अर्जेन्टीना के 7 खिलाड़ियों के संन्यास लेने की खबरें हैं। अर्जेन्टीना के फुटबॉलर्स की तरफ से यह सामूहिक संन्यास देखने को मिल सकता है। सबसे पहले टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने संन्यास की पुष्टि की और बताया कि वह किसी और से ज्यादा चैंपियन बनने की इच्छा रखते हैं...
मेसी के इस ऐलान के बाद अर्जेंटीना की मीडिया में 6 और खिलाड़ियों के संन्यास की खबरें आने लगीं। स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो और 130 मैच खेल चुके डिफ़ेंडर ज़ेवियर माशेरानो के भी अर्जेंटीना मीडिया में संन्यास की पुष्टि की खबरें सामने आईं, तो इसके साथ ही 4 और खिलाड़ियों के जल्दी ही संन्यास लेने की खबरें आने लगीं, जिसमें गोंज़ालो हिगुएन, एंगल डि मारिया, लावेज्ज़ी और लूकस बिग्लिया के बारे में इस तरह की खबरें हैं कि वह भी जल्दी ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
मतलब यह कि कुल मिलाकर अर्जेंटीना के 7 खिलाड़ियों के संन्यास की खबरें हैं। ये हैं-
- लियोनेल मेसी , कप्तान
- सर्जियो अगुएरो, स्ट्राइकर
- ज़ेवियर माशेरानो, डिफ़ेंडर
- गोंज़ालो हिगुएन, स्ट्राइकर
- एंगल डि मारिया, विंगर
- लावेज्ज़ी, फॉरवर्ड
- लूकस बिग्लिया, मिडफ़ील्डर
मेसी ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से सबकुछ किया जो वो कर सकते थे, लेकिन टीम को चैंपियन नहीं बना सके। मेसी ने कहा कि वह काफी दुखी हैं कि उनकी टीम चैंपियन नहीं बनी।
मेसी ने यह भी कहा कि ये फैसला उन्होंने अपने लिए और उन लोगों के लिए लिया है जो ऐसा चाहते थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अर्जेंटीना, कोपा कप, लियोनेल मेसी, अर्जेन्टीना टीम, फुटबॉल, लियोनेल मेसी संन्यास, सात खिलाड़ियों का संन्यास, Argentina, COPA Cup, Copa America Cup, Lionel Messi, Argentina Team, Football, Lionel Messi Retirement