विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2015

भारत के अनिल ने कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

भारत के अनिल ने कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण
प्रतीकात्मक चित्र
साराजेवो (बोस्निया): कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवान अनिल ने रविवार को 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। चैम्पियनशिप में भारत का यह दूसरा पदक है। इससे पहले अंकुश ने महिला वर्ग की 38 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा का रजत पदक जीता था।

मौजूदा एशियाई चैम्पियन अनिल ने खिताब का बचाव करने उतरे आयरलैंड के एफान एईनी को 10-6 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

अनिल शुरू से फाइनल मुकाबले में एफान पर हावी रहे और मुकाबला शुरू होने के 20 सेकंड के भीतर ही उन्होंने बॉडी टैकल तथा गट रेंच दाव के जरिए 6-0 की बढ़त हासिल कर ली।

पिछली बार के चैम्पियन एफान इसके बाद अनिल से आगे नहीं जा सके और अपना खिताब 6-10 से गंवा बैठे।

अनिल ने फाइनल तक पहुंचने में दुनिया के कई दिग्गज पहलवानों को मात दी। उन्होंने सेमीफाइनल में मंगोलिया के तुमेंट्सोग्ट बोल्ड को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हराया, जबकि उससे पहले क्वार्टर फाइनल में तुर्की के एर्टुग्रुल काहवेकी को 12-2 से आसानी से मात दे दी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैडेट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप, पहलवान अनिल, कुश्ती, फ्रीस्टाइल, World Cadet Wrestling Championships, Wrestler Anil, Wrestling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com