एंडी मरे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
टेनिस प्लेयर एंडी मरे ने विम्बलडन के दूसरे दौर का अपना मुकाबला असानी से जीत गए। दूसरी वरियता प्राप्त मरे ने चाइनीस ताइपेई के खिलाड़ी येन-सेन लू को 6-3, 6-2, 6-1 से मात दी। 2013 में यहां खिताब जीतने वाले मरे का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया का जॉन मिलमैन से होगा।
संघर्ष के बाद जीते निशिकोरी
जापान के निशिकोरी के लिए दूसरे दौर का मैच इतना आसान नहीं था। फ्रांस के जूलियन बनतेऊ के खिलाफ वह अपना पहला सेट 6-4 से हार गए, लेकिन फिर तीन सेटों में उन्होंने जोरदार वापसी की और तीसरे दौर में जगह बना ली।
मगुरूज़ा हुईं बाहर
पिछले साल की उप विजेता गार्बीन मुगुरूज़ा इस समय विश्व की नंबर 2 खिलाड़ी हैं, लेकिन गुरुवार को 124वीं रैंकिंग वाली स्लोवाकिया के याना केपेलोवा ने उन्हें दो सीधे सेटों 6-3, 6-2 में मात दे दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं