विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2016

विंबलडन : एंडी मरे पहुंचे चौथे दौर में तो हिंगिस-बोपन्ना की लय भी बरकरार

विंबलडन : एंडी मरे पहुंचे चौथे दौर में तो हिंगिस-बोपन्ना की लय भी बरकरार
एंडी मरे की जीत का सिलसिला जारी है (फोटो : AFP)
विंबलडन में विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की हार भले ही सबसे बड़ी खबर हो, लेकिन उनके अलावा चोटी के अन्य खिलाड़ी आसानी से अगले दौर में पहुंच गए हैं। एंडी मरे को चौथे दौर में जाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जॉन मिलमैन के खिलाफ़ तीसरे दौर के अपने मुकाबले में 2013 के चैंपियन मरे ने  6-3, 7-5, 6-2 से जीत हासिल कर ली।

जापान के की निशिकोरी विंबलडन ने अपने तीसरे दौर के मुकाबले में रूस के आंद्रे कुज़नेत्सोव को 7-5, 6-3, 7-5 से हराकर चौथे दौर में पहुंच गए हैं। अब आखिरी 16 में उनका मुकाबला मरिन चिलिच से होगा।

विंबलडन में महिला डबल्स की टॉप जोड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने जर्मनी की एना लेना और लोरा सीगमंड की जोड़ी को 6-2, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में अपनी जगह बनाई।

इस बीच छठी वरियता प्राप्त रोहन बोपन्ना और प्लोरिन मर्जिया की जोड़ी पुरुष डबल्स के तीसरे दौर में पहुंच गई है.. आंद्रेज़ मार्टिन और हांस पोडलिपनिक की जोड़ी को उन्होंने 7-5, 6-2 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विंबलडन, एंडी मरे, नोवाक जोकोविच, रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा, मार्टिना हिंगस, Wimbledon 2016, Andy Murray, Novac Djokovic, Rohan Bopanna, Sania Mirza, Martina Hingis, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com