विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2013

आनंद ने ज्यूरिख चैलेंज टूर्नामेंट में करूआना से ड्रा खेला

विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने ज्यूरिख शतरंज चैलेंज टूर्नामेंट के पहले दौर में इटली के फैबियाना करूआना से आसान ड्रॉ खेला।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड): विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने ज्यूरिख शतरंज चैलेंज टूर्नामेंट के पहले दौर में इटली के फैबियाना करूआना से आसान ड्रॉ खेला।

साल के अपने तीसरे सुपर टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आनंद काले मोहरों से खेले। इस भारतीय खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया और करूआना को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर किया। हालांकि इटली का खिलाड़ी मुकाबला ड्रॉ कराकर बराबर अंक हासिल करने में सफल रहा।

चार खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में रूस के व्लादिमीर क्रामनिक और इस्राइल के बोरिस गेलफैंड के बीच मुकाबला भी ड्रॉ रहा जिससे पहले दौर के बाद चारों खिलाड़ियों के आधा आधा अंक हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्वनाथन आनंद, ज्यूरिख शतरंज चैलेंज टूर्नामेंट, फैबियाना करूआना, Viswanathan Anand, Zurich Chess Challenge Tournament, Fabiana Karuana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com