विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2012

महिला हॉकी : अमेरिका ने भारत को बराबरी पर रोका

चार देशों के टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय महिला टीम को शुक्रवार को अमेरिका के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ऑकलैंड: चार देशों के टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारतीय महिला टीम को शुक्रवार को अमेरिका के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।

हाबर्र हॉकी स्टेडियम में जारी इस टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में भारत ने 27वें मिनट में दीपिका के गोल के माध्यम से बढ़त ले ली थी लेकिन 66वें मिनट में अमेरिका की केटी ओडोनेल ने बराबरी का गोल दागकर भारत की जीत हासिल करने की मंशा पर पानी फेर दिया।

भारत पहला गोल करने के बाद से 66वें मिनट तक खेल पर हावी रहा लेकिन अंतिम समय में रक्षापंक्ति की ढील उसे महंगी पड़ी।

अमेरिका के खिलाफ भारत ने कुल चार पेनाल्टी कार्नर बनाए लेकिन वह एक पर भी गोल करने में सफल नहीं हो सका।

टूर्नामेंट के पहले चरण के अपने अंतिम राउंड रोबिन लीग मुकाबले में भारत को रविवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला हॉकी, Women Hockey, अमेरिका, India, भारत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com