दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पिछले महीने अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया था और अब चोटी के गोल्फर टाइगर वुड्स की बारी है जो आगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब में होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके 100वां खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
आगस्टा (अमेरिका):
दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पिछले महीने अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया था और अब चोटी के गोल्फर टाइगर वुड्स की बारी है जो आगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब में होने वाले मास्टर्स टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके 100वां खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
भारत में शायद कोई भी ऐसा इंसान नहीं होगा जिसे तेंदुलकर के 100वें शतक के बारे में पता नहीं हो और अब ग्लोब के दूसरी तरफ गोल्फ प्रेमी इसी तरह से टाइगर के महाशतक का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय जानते हैं कि तेंदुलकर को 99 से 100वें शतक तक पहुंचने के लिये 370 दिन तक इंतजार करना पड़ा।
तेंदुलकर को निजी तौर पर इससे कोई परेशानी नहीं थी लेकिन क्रिकेट मैदान पर उनके इस शतक का बेसब्री से इंतजार था। वह कई बार इसके करीब पहुंचे लेकिन आखिर में 16 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। टाइगर के लिये भी 100वें खिताब के करीब तक पहुंचना आसान नहीं रहा।
गोल्फ जगत में हर सप्ताह टूर्नामेंट होता है और लगभग हर खिताब अपने नाम करने वाले टाइगर पिछले लंबे समय से 100वें खिताब का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2009 में 97वां खिताब जीता था। उनका 98वां खिताब दिसंबर 2011 में जबकि 99वां पिछले सप्ताह अर्नाल्ड पामर आमंत्रण टूर्नामेंट में आया था। आज वह पहली बार 100वें खिताब के लिये टी आफ करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं