विजेंदर का मुकाबला 23 दिसंबर को घाना के अर्नेस्ट एमुजू से है (फाइल फोटो)
- 23 सितंबर को जयपुर में होना है यह मुकाबला
- अपने 25 में से 21 मुकाबले जीते हैं अर्नेस्ट एमुजू
- विजेंदर बोले, विश्व खिताब जीतने की हड़बड़ी में नहीं हूं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जयपुर:
भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने 23 दिसंबर को घाना के अर्नेस्ट एमुजू के खिलाफ अपने मुकाबले में जीत का विश्वास जताया है. उन्होंने कहा,‘मैं अपने 10वें पेशेवर मुकाबले के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं. निश्चित तौर पर मैं उसे हराऊंगा क्योंकि सिंह इज द किंग.’ हालांकि पेशेवर सर्किट में सिर्फ दो साल पहले पदार्पण करने वाले विजेंदर ने कहा कि वह अभी तक जीते दो खिताबों से संतुष्ट हैं और अगले साल विश्व खिताब जीतने की कवायद में कोई हड़बड़ी नहीं करेंगे. गौरतलब है कि विजेंदर ने अभी तक 9 मुकाबले खेलकर सारे जीते हैं और डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक तथा ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब अपने नाम किए. वह 23 दिसंबर को घाना के अर्नेस्ट एमुजू से खेलेंगे, जिन्होंने 25 मुकाबले खेलकर 21 जीते हैं.
राजस्थान में WBO ओरिएंटल खिताब बचाने उतरेंगे विजेंदर सिंह
अपने प्रतिद्वंद्वी के बारे में विजेंदर ने कहा,‘वह अच्छा मुक्केबाज है. यह एशिया में उसका पहला मुकाबला है और वह जीत को बेताब होगा. जयपुर की सुनहरी यादें मेरे जेहन में है क्योंकि रेलवे में टीसी रहते मैने यहां कुछ महीने बिताए हैं.’आगामी सत्र के बारे में उन्होंने कहा,‘मुझे कोई हड़बड़ी नहीं है. मैं धीरे-धीरे आगे बढूंगा. हर दौर मेरे लिए फाइनल की तरह है. उम्मीद है कि अगले साल विश्व खिताब जीत सकूंगा.’
वीडियो: महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम से खास बातचीत
अपने पेशेवर कैरियर के सबसे कठिन दौर के बारे में पूछने पर विजेंदर ने कहा,‘मेरे लिये पहला मुकाबला सबसे कठिन था क्योंकि मुझे यह साबित करना था कि पेशेवर मुक्केबाजी चुनने का मेरा फैसला सही था.’ (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं