विज्ञापन
This Article is From May 22, 2015

दोहा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत का पंच, सात मेडल पक्के

दोहा मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारत का पंच, सात मेडल पक्के
नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों के सिल्वर मेडल विजेता एल देवेंद्रो सिंह (49 किलो) दोहा अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए जबकि छह अन्य ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस साल के आखिर में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है।

देवेंद्रो को पहले दौर में बाय मिला था। उन्होंने फाइनल में जगह बना ली, जब कतर के उनके प्रतिद्वंद्वी अल रफीक याहया को शुक्रवार को मेडिकल जांच में अनफिट करार दिया गया।

इस बीच एशियाई गोल्ड मेडल विजेता शिवा थापा (56 किलो), गौरव बिधूड़ी (52 किलो), मनदीप जांगड़ा (69 किलो), मनीष कुमार (60 किलो), मनोज कुमार (64 किलो) और विकास कृष्णन (75 किलो) सेमीफाइनल में पहुंच गए।

शिवा ने जोर्डन के अल वादी मोहम्मद को 3-0 से हराया जबकि मनीष ने ट्यूनीशिया के अलमेजरी अहमद को 2-1 से मात दी।

राष्ट्रमंडल खेलों के सिल्वर मेडल विजेता मनदीप ने अफगानिस्तान के अल्लाहदाद रहेमी को हराया। मनोज ने मोरक्को के युनूस बाटी को शिकस्त दी। वहीं विकास और गौरव को पहले दौर में बाय मिला।

टूर्नामेंट में 12 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं और अक्टूबर में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए यह अहम माना जा रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राष्ट्रमंडल खेल, सिल्वर मेडल, देवेंद्रो सिंह, मुक्केबाजी, चैम्पियनशिप, Medals, India, Doha Boxing Tourney
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com