विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2020

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल के दौरान हुई कथित ''अनियमितताओं'' की जांच के लिए एसआईटी गठित

चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल में हुई कथित ''अनियमितताओं'' की विस्तृत जांच के लिए दस सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल के दौरान हुई कथित ''अनियमितताओं'' की जांच के लिए एसआईटी गठित
चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं की जांच की जाएगी.
  • चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल को लेकर जांच
  • जगनमोहन रेड्डी सरकार ने लिया फैसला
  • दस सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमरावती:

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल में हुई कथित ''अनियमितताओं'' की विस्तृत जांच के लिए दस सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है जो विशेष तौर पर अमरावती राजधानी क्षेत्र के जमीन सौदों की जांच करेगा. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव (राजनीतिक) प्रवीण प्रकाश की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सीआरडीए क्षेत्र में जमीन सौदों समेत अन्य परियोजनाओं में प्रक्रियात्मक, कानूनी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर मंत्रिमंडल की एक उपसमिति की रिपोर्ट के आधार पर एसआईटी का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि एसआईटी का नेतृत्व पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे.

विजयवाड़ा में NPR-NRC के खिलाफ प्रदर्शन की तस्वीर ट्वीट करते हुए ओवैसी बोले- जो चुप रहेगी ज़बान-ए-खंजर, लहू पुकारेगा आस्तीं का...

दो जून 2014 को आंध्र प्रदेश को दो हिस्सों में बांटे जाने के बाद से राज्य के विकास पर प्रभाव डालने वाली नीतियों, परियोजनाओं, कार्यक्रम संबंधी और मुख्य प्रशासनिक कदमों की समीक्षा करने के लिए वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने जून 2019 में मंत्रिमंडल की एक उपसमिति का गठन किया था.

उपसमिति की रिपोर्ट को मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद राज्य विधानसभा में चर्चा के लिए पेश किया गया था. इसके तहत, सरकार ने मामले की जांच विशेष एजेंसी से कराये जाने के लिए एसआईटी के गठन का फैसला किया था.

देखें Video: आंध्र प्रदेश में NRC लागू नहीं करेंगे जगन मोहन रेड्डी 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com