विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

शशिकला का पैरोल खत्म, आज लौटेंगी बेंगलुरु जेल

अपदस्थ अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला को अपने बीमार पति को देखने के लिए मिला पांच दिन का पैरोल बुधवार को खत्म हो गया.

शशिकला का पैरोल खत्म, आज लौटेंगी बेंगलुरु जेल
शशिकला की फाइल तस्वीर
चेन्नई: अपदस्थ अन्नाद्रमुक नेता वीके शशिकला को अपने बीमार पति को देखने के लिए मिला पांच दिन का पैरोल बुधवार को खत्म हो गया और वह गुरुवार को सेंट्रल जेल, बेंगलुरु लौट जाएंगी. शशिकला के पति एम. नटराजन का चेन्नई के एक अस्पताल में लीवर और किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है. शशिकला पैरोल की अवधि के दौरान पांचों दिन अपने पति को देखने अस्पताल गईं. ग्लेनईगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल ने कहा कि नटराजन (74 साल) की तबियत में सुधार हो रहा है.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु के मंत्री का खुलासा, शशिकला के डर से जयललिता की सेहत के बारे में झूठ बोला गया

शशिकला को 7 से 11 अक्टूबर तक के लिए आपात पैरोल मिला था. इस दौरान उन्हें कई शर्तों का पालन करने को कहा गया था. उन्हें मीडिया से बातचीत करने की अनुमति भी नहीं दी गई थी.

VIDEO : जेल में शशिकला को वीआईपी ट्रीटमेंट
शशिकला ने बुधवार को 15 दिनों के पैरोल के लिए आवेदन किया था, लेकिन जेल अधिकारियों ने उन्हें शर्तों के साथ केवल पांच दिनों के लिए जेल से बाहर रहने की इजाजत दी थी. (इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com