विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2018

आंध्र प्रदेश में माओवादियों ने टीडीपी विधायक सर्वेश्वर राव और पूर्व एमएलए सिवेरी सोमा की गोली मारकर हत्या की

यह घटना विशाखापत्तनम से लगभग 125 किलोमीटर दूर थुटांगी गांव में हुई.

आंध्र प्रदेश में माओवादियों ने टीडीपी विधायक सर्वेश्वर राव और पूर्व एमएलए सिवेरी सोमा की गोली मारकर हत्या की
घटनास्थल की तस्वीर
  • 20 माओवादियों ने किया हमला
  • विशाखापत्तनम से 125 किमी दूर हुई घटना
  • पहले भी मिल चुकी थी धमकी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक के. सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना विशाखापत्तनम से लगभग 125 किलोमीटर दूर थुटांगी गांव में हुई. राव अराकू विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. माओवादियों ने विधायक राव व पूर्व विधायक सोमा पर तब हमला किया, जब वह अराकू में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. दोनों को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई. हमले में कथित रूप से बड़ी संख्या में माओवादी शामिल थे. 

भीमा कोरेगांव मामला: सामने आया यलगार परिषद के भाषण का वीडियो, माओवादी होने के दावों पर सवालिया निशान
 
राव ने 2014 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के टिकट से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित अराकू विधानसभा क्षेत्र की सीट से तेदेपा के सोमा को हराया था.  राव 2016 में तेदेपा में शामिल हो गए थे.  पुलिस के अनुसार, राव और सोमा दोनों को माओवादियों की तरफ से पहले भी धमकियां मिली थी. 

हम लोग : कैसे हल हो पाएगी माओवाद समस्या?

डीआईजी श्रीकांत ने बताया कि करीब 20 माओवादियों ने पहले तो इनको घेर लिया और सुरक्षाकर्मियों से छीन लिये और इन सबके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमले क्यों किया गया इसकी कोई वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com