विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2018

कांग्रेस-जेडीएस से नाराज हैं कई MLA, भाजपा में होना चाहते हैं शामिल : येदियुरप्पा

भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने दावा किया कि सत्ताधारी कांग्रेस और जदएस के कई असंतुष्ट नेता उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं.

कांग्रेस-जेडीएस से नाराज हैं कई MLA, भाजपा में होना चाहते हैं शामिल : येदियुरप्पा
भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
  • 'कांग्रेस-जेडीएस से नाराज हैं कई MLA'
  • 'भाजपा में शामिल होना चाहते हैं कई विधायक'
  • येदियुरप्पा ने किया यह दावा
बेंगलुरु: भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने दावा किया कि सत्ताधारी कांग्रेस और जदएस के कई असंतुष्ट नेता उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं. येदियुरप्पा की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब मंत्री पद नहीं मिलने से नाखुश कांग्रेस के कुछ विधायकों की बागी गतिविधियां तेज हो गई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मजबूत विपक्ष के रूप में काम करें और 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी करें. 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार 3 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी- बीएस येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस और जदएस के कई असंतुष्ट नेता भाजपा में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं.’’ भाजपा सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ जदएस एवं कांग्रेस से असंतुष्ट लोगों को शामिल करना हमारी जिम्मेदारी है.’’ येदियुरप्पा ने कहा कि विधानसभा में 104 सदस्यों के साथ पार्टी के पास ‘‘ पूरी ताकत’’ है और ‘‘हमें मजबूत विपक्ष के तौर पर काम करना चाहिए.’’ 

VIDEO: क्या कर्नाटक के बाद मजबूत होगा विपक्ष?
उन्होंने कहा, ‘‘ यह सरकार कितने दिनों तक चलेगी, यह अलग मामला है, लेकिन सत्ता की आकांक्षा पाले बगैर हम सभी 104 सदस्यों को अपने अच्छे कार्यों से सफल विपक्ष के तौर पर काम करना चाहिए.’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BS Yeddyurappa, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com