विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

व्यवसायी जे. शेखर रेड्डी ने दिए नेताओं को पैसे? सीबीआई की जांच की मांग

द्रमुक नेता एम. के. स्टालिन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को रेड्डी की ओर से तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों को कथित तौर पर पैसों का भुगतान करने के मामले की जांच करनी चाहिए. 

व्यवसायी जे. शेखर रेड्डी ने दिए नेताओं को पैसे? सीबीआई की जांच की मांग
फाइल फोटो
चेन्नई: तमिलनाडु में राजनीतिक दलों के नेताओं ने व्यवसायी जे. शेखर रेड्डी की ओर से प्रदेश के कुछ मंत्रियों को कथित तौर पर धन देने की खबरों को लेकर शुक्रवार को जांच की मांगी की. द्रमुक नेता एम. के. स्टालिन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को रेड्डी की ओर से तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों को कथित तौर पर पैसों का भुगतान करने के मामले की जांच करनी चाहिए. 

जयललिता की आज पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी समेत उपमुख्यमंत्री और समर्थकों ने दी श्रंद्धाजलि

मीडिया में खबर आई है कि रेड्डी के स्वामित्व वाले व्यावसायिक परिसर की तलाशी के दौरान आयकर विभाग को तथाकथित डायरी से सूचना मिली है कि वरिष्ठ मंत्रियों को भारी धनराशि का भुगतान किया गया था.  पीएमके के संस्थापक एस. रामदॉस ने एक बयान में प्रदेश सरकार से मामले की जांच सीबीआई से करवाले की मांग की है. 

वीडियो : बीजेपी सांसद ने नाराज होकर दिया इस्तीफा

इस बीच रेड्डी ने एक तमिल समाचार चैनल को बताया कि उनके पास कोई डायरी नहीं है और डायरी के किसी पृष्ठ पर उनकी हस्तलिपि नहीं है.

इनपुट : आईएनएस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com