विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

JDS के साथ गठबंधन पर बोले डीके शिवकुमार, ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए कड़वा घूंट पीना पड़ा’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने सोमवार कहा कि कर्नाटक में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के वास्ते जदएस से हाथ मिलाने के लिए उन्हें कड़वा घूंट पीना पड़ा.

JDS के साथ गठबंधन पर बोले डीके शिवकुमार, ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए कड़वा घूंट पीना पड़ा’
फाइल फोटो
  • JDS के साथ गठबंधन पर बोले डीके शिवकुमार
  • ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए कड़वा घूंट पीना पड़ा’
  • उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का फैसला था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के वास्ते जदएस से हाथ मिलाने के लिए उन्हें कड़वा घूंट पीना पड़ा. शिवकुमार ने कहा कि 1985 से ही वह गौड़ा परिवार के खिलाफ लड़ते आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं संसदीय चुनाव में सीनियर गौड़ा से हार गया था. उनके बेटे और बहु के खिलाफ चुनाव जीता. खूब राजनीति हुई. ढेर सारे मामलों से मैं दो चार हुआ लेकिन पार्टी और राष्ट्र के हित में हमें यहां धर्मनिरपेक्ष सरकार लाना है. यह राहुल गांधी का फैसला था.’’ 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक : BJP सासंद के ‘खूनखराबे’ वाले बयान पर कांग्रेस सख्त, कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने यह रुख अपनाया और मुझे कड़वा घूंट पीना पड़ा. यह मेरा कर्तव्य था.’’ जदएस नेता एच डी कुमारस्वामी को राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्यौता दिया है और बुधवार को वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे बता दें कि एचडी कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे. 

VIDEO: कुमारस्वामी ने सोनिया-राहुल गांधी से मुलाकात की
अनुमान है कि आज राज्य में डिप्टी सीएम कौन हौगा इसका भी पता चल जाएगा. कुमारस्वामी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित कई राजनेताओं को आमंत्रित किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com