विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2018

हैदराबाद का यह शख्स चलती ट्रेन के सामने सेल्फी लेना चाहता था, मगर उसके बाद जो हुआ वो खुद पढ़ें

हैरान करने वाली बात है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो काफी विचलित करने वाला है. 

हैदराबाद का यह शख्स चलती ट्रेन के सामने सेल्फी लेना चाहता था, मगर उसके बाद जो हुआ वो खुद पढ़ें
हैदराबाद में सेल्फी लेता शख्स
  • हैदराबाद का यह शख्स चलती ट्रेन के सामने सेल्फी ले रहा था.
  • सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन ने मारी टक्कर.
  • घायल युवक अस्पताल में है भर्ती.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: चलती ट्रेन के सामने सेल्फी लेना कितना खतरनाक साबित हो सकता है उसकी बानगी है यह खबर. हैदराबाद में बुधवार को चलती ट्रेन के सामने दुस्साहस दिखाने की कोशिश की और फिर क्या था पहुंच गया अस्पताल. जी हां, हैदराबाद में एक युवक ने पीछे से गुजर रही एक रेलगाड़ी के साथ सेल्फी वीडियो बनाने की कोशिश की और इस चक्कर में उसकी जान पर बन आई. हैरान करने वाली बात है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो काफी विचलित करने वाला है. 

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु : चलती ट्रेन के सामने सेल्फी लेने के चक्कर में लड़के की मौत, एक अन्य घायल

जिस वीडियो बनाने के दौरान रेलगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बुधवार को वायरल वीडियो क्लीप में शिवा नाम का युवा स्मार्टफोन के कैमरे के सामने स्माइल करता है और दाहिने हाथ से ट्रेन की ओर इशारा करता है. शिवा को सिर में गंभीर चोटें आई हैं. 

पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित भगत नगर रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार की सुबह शिवा नामक एक युवक पीछे से तेज रफ्तार से गुजर रही एक 'मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम' रेलगाड़ी के साथ सेल्फी वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, उसी समय वह उसकी चपेट में आया. 

यह भी पढ़ें - शौक बना काल : सेल्फी लेते समय नदी में डूबने से मां-बेटे की मौत

यह भयानक वीडियो बुधवार को वायरल हो गया. कई लोगों ने इस काम को मूर्खता की पराकाष्ठा बताते हुए युवाओं से ऐसा नहीं करने की अपील की.  तेलंगाना के वारंगल के रहने वाले शिवा को सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं.  उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

VIDEO: सीएम हाउस पर सेल्‍फी लेना मना है! (इनपुट एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com