ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर की गाड़ी का 235 रुपये का चालान बना दिया.
- ट्रैफिक पुलिस ने अपने ही एडिशनल कमिश्नर की गाड़ी का काट दिया चालान
- नो पार्किंग जोन में खड़ी थी कार
- 235 रुपये का चालान काटा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:
हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस के एक काम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है. दरअसल, हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने अपने ही विभाग के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर की कार का चालान काट दिया. बताया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस कमिश्वनर अनिल कुमार की गाड़ी नो पार्क जोन एरिया में खड़ी थी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी का 235 रुपये का चालान बना दिया. यह मामला बीते गुरुवार का है. अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अनिल कुमार ने इस मामले के बाद खुद का बचाव किया और कहा कि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी गाड़ी नो पार्किंग जोन एरिया में खड़ी थी.
VIP गाड़ी के लिए पुलिस ने एंबुलेंस को रोका, ड्राइवर ने कहा - बच्चे का खून बह रहा है इसे जाने दो, वायरल हुआ Video
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अनिल कुमार ने इस संबंध में बताया कि उन्हें जब इस बात की जानकारी हुई तो वो उन्होंने खुद ट्रैफिक पुलिस से अपनी गाड़ी का चालान काटने के लिए कहा था. जिसके बाद पुलिस ने 235 रुपये का चालान काटा. बताया जा रहा है कि यह मामला चर्चा में उस समय आया जब एक रागगीर वहां से गुजर रहा था और नो पार्किंग जोन में खड़ी कमिश्नर की गाड़ी को देखकर उसकी फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी.

इतनी ही नहीं उस राहगीर ने हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस को चैलेंज भी किया कि क्या अब अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर का चालान काटेंगे, जिन्होंने ट्रैफिर नियम का पालन नहीं किया.
VIDEO: MP पुलिस से भिड़ा शख्स, बोला- मैं हूं मुख्यमंत्री का जीजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं