रजनीकांत की फिल्म 'काला' 7 जून को रिलीज होनी है.
- सात जून को रिलीज होनी है रजनीकांत की फिल्म काला
- कुमारस्वामी बोले-वह हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे
- कन्नड़ समर्थित समूहों ने काला की रिलीज रोकने की चेतावनी दी है
बेंगलुरु:
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राज्य के वितरकों से कहा है कि वह कर्नाटकवासी होने के नाते वितरकों से अपील करते हैं कि 'इस तरह के माहौल में' रजनीकांत की फिल्म 'काला' रिलीज नहीं करें. हालांकि एक मुख्यमंत्री के तौर पर वह खुद इस मुद्दे पर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे.
यह भी पढ़ें : कर्नाटक में रजनीकांत की 'काला' की रिलीज के लिए फिल्म फेडरेशन ने उठाए ये कदम
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'राज्य सरकार के रूप में मुझे उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना होगा और इसका ध्यान रखूंगा. यह मेरी जिम्मेदारी भी है. हमें उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना होगा.' कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह 'काला' के सिनेमाघरों में शांतिपूर्ण तरीके से रिलीज के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम करे. अभिनेता के कावेरी विवाद पर टिप्पणी को लेकर राज्य में कन्नड़ समर्थित समूहों ने 'काला' की रिलीज रोकने की चेतावनी दी है.
यह भी पढ़ें : Kaala Trailer: 'काला' दादा की सीटीमार डायलॉग के साथ एंट्री, धारावी के मसीहा बने रजनीकांत
कुमारस्वामी ने कहा, 'एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर एक कर्नाटकवासी के तौर पर मैं इस फिल्म के प्रोड्यूसर और वितरक से इस माहौल में फिल्म रिलीज नहीं करने का आग्रह करता हूं.' ‘काला’ सात जून को रिलीज होनी है.
(इनपुट : भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
HD Kumaraswamy, Kaala, Cauvery