विज्ञापन

दो-दो लेपर्ड, अकेला सांभर - फिर भी डर गए! देखिए वायरल वीडियो

जयपुर के झालाना लेपर्ड सफारी मेंं पर्यटकों को प्रकृति का एक रोमांचक नजारा देखने को मिला जिसे उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया. आमेर से रोहन शर्मा की रिपोर्ट.

लेपर्ड के सामने आ गया सांभर
NDTV

राजधानी जयपुर स्थित झालाना लेपर्ड सफारी में पर्यटकों को कुछ दिनों पहले जंगल का एक रोमांचक नजारा देखने को मिला था जब सफारी का मशहूर लेपर्ड राणा का एक नीलगाय से आमना-सामना हो गया था. इसी सफारी में अब एक और रोमांचक दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद पर्यटकों को हैरान कर दिया. झालाना के चर्चित मेल लेपर्ड 'राणा' और उसकी फीमेल पार्टनर 'गजल'शिकार की तलाश में जंगल में घूम रहे थे. इसी दौरान उनका सामना एक विशाल और सतर्क सांभर से हो गया. दोनों लेपर्ड सांभर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे और शिकार का अवसर तलाश रहे थे. लेकिन जैसे ही उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की सांभर ने भागने के बजाय साहस दिखाते हुए आक्रामक रुख अपना लिया. वहीं सांभर के इस अप्रत्याशित व्यवहार ने दोनों लेपर्ड को कुछ पल के लिए असमंजस में डाल दिया और आखिरकार उन्हें पीछे हटना पड़ा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वही इस पूरे घटनाक्रम को सफारी में मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया वही तेजी से सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में जंगल का प्राकृतिक व्यवहार साफ दिखाई देता है जहां हर बार शिकारी की जीत तय नहीं होती. कई बार शिकार भी अपनी सतर्कता, ताकत और सही समय पर प्रतिक्रिया देकर खुद को बचाने में सफल हो जाता है.

दोनों लेपर्ड घूम रहे थे जब अचानक एक सांभर सामने आ गया

दोनों लेपर्ड घूम रहे थे जब अचानक एक सांभर सामने आ गया
Photo Credit: NDTV

जंगल में हर शिकार सफल नहीं होता

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लेपर्ड एक कुशल शिकारी जरूर है लेकिन वह अनावश्यक जोखिम लेने से बचता है.  यदि शिकार पूरी तरह सतर्क हो या पलटकर मुकाबला करने की स्थिति में दिखाई दे तो लेपर्ड अक्सर हमला टाल देता है ताकि उसे चोट न पहुंचे यही वजह है कि जंगल में हर शिकार सफल नहीं होता.

झालाना लेपर्ड रिजर्व देश के प्रमुख लेपर्ड संरक्षण क्षेत्रों में गिना जाता है. यहां लेपर्ड के साथ-साथ सांभर,चीतल, नीलगाय, लकड़बग्घा और कई अन्य वन्यजीव भी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं जिससे पर्यटकों को प्राकृतिक वन्यजीवन को करीब से देखने का अवसर मिलता है.

झालाना का सबसे बूढ़ा तेंदुआ है 'राणा'

झालाना लेपर्ड सफारी में झालाना में करीब 50 पैंथर है. यहां पर लोगों को सुबह-शाम दोनों समय सफारी कराई जाती है. राणा को झालाना का सबसे बूढ़ा तेंदुआ माना जाता है. इस चर्चित मेल लेपर्ड की साइटिंग पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण मानी जाती है. 

ये भी पढ़ें-: ACB action: भैंस चोरी के मामले में हेड कांस्टेबल ने मांगी 10000 की रिश्वत, एसीबी ने थाने में ही दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard, Leopard Safari, Leopard Safari Jaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com