मुख्यमंत्री रमन सिंह का फाइल फोटो...
रायपुर:
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के दौरे से लौटते समय मुख्यमंत्री रमन सिंह का हेलीकॉप्टर आज दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा।
हेलीकॉप्टर के मुख्य पायलट गोपाल कृष्ण पांडा ने बताया कि सुकमा जिले में आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जब वह हेलीकॉप्टर से वापस लौट रहे थे तब कांकेर जिले के ऊपर उड़ने के दौरान हेलीकॉप्टर लगभग एक सौ फुट नीचे आ गया। हालंकि बाद में हेलीकॉप्टर को संभाल लिया गया। हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री रमन सिंह और स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप मौजूद थे।
पांडा ने बताया कि हेलीकॉप्टर जब कांकेर जिले में चार हजार फुट की ऊंचाई पर था तब तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर अचानक सौ फुट नीचे आ गया। कुछ सेकेंड की इस घटना के बाद चालक दल ने हेलीकॉप्टर को संभाल लिया गया।
बाद में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रायपुर में उतार लिया गया। पांडा ने बताया कि रायपुर में हेलीकॉप्टर के उतारने के बाद घटना के कारणों के बारे में जांच शुरू कर दी गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
छत्तीसगढ़, रमन सिंह, हेलीकॉप्टर, केदार कश्यप, सुकमा, Chattisgarh, Raman Singh, Helicopter, Kedar Kashyap, Sukma