विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

नक्सल मोर्चे पर बस्तर में तैनात सीआरपीएफ के 21 जवान मलेरिया से पीड़ित

नक्सल मोर्चे पर बस्तर में तैनात सीआरपीएफ के 21 जवान मलेरिया से पीड़ित
प्रतीकात्मक फोटो
  • मलेरिया से पीड़ित सीआरपीएफ के 21 जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में तैनात हैं जवान।
  • इससे पहले आधा दर्जन से अधिक जवानों की मलेरिया से मौत हो चुकी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रायपुर/जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बीहड़ जंगलों में नक्सल मोर्चे पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की 212 बटालियन के 21 जवान एक साथ मलेरिया की चपेट में आ गए हैं। जिन जवानों को मलेरिया ने अपनी चपेट में लिया है, वे सभी सुकमा के अंदरूनी इलाकों में तैनात हैं और इन सबका इलाज पिछले दो दिनों से वहां चल रहा था।

जवानों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में भर्ती किया गया गया। जवानों के लिए एक बंद पड़े वार्ड को खुलवाया गया है। दक्षिण बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए मलेरिया शुरू से ही बड़ी चुनौती रहा है। खासतौर पर बाहर से आए जवान इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं।

पूर्व में भी जिला बल की अपेक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मलेरिया की चपेट में आकर गंभीर स्थिति तक पहुंच चुके हैं। इलाके में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा जवानों की मौत मलेरिया से हो चुकी है। ऐसे में जवानों को मलेरिया होने के तुरंत बाद ही हेलीकॉप्टर या अन्य साधनों से बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर और रायपुर पहुंचाया जाता है।

मेकाज के डॉक्टरों के अनुसार, सभी जवानों की स्थिति अभी सामान्य है लेकिन बुखार और मलेरिया की शिकायत के बाद इन्हें वार्ड में भर्ती किया जा रहा है यहां इनकी पूरी जांच की जाएगी।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नक्सल मोर्चा, छत्तीसगढ़, सीआरपीएफ, 21 जवान मलेरिया की चपेट में, Naxal Areas, Chhattisgarh, Sukma District, CRPF Jawan, Jawan Suffer From Malaria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com