विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2020

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्वर्ण मंदिर प्रबंधन से कहा, 'लंगर पर पाबंदी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता'

श्रद्धालुओं के लिये सोमवार को स्वर्ण मंदिर के फिर से खुलने के दौरान यहां पंजाब सरकार के लॉकडाउन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए लंगर शुरू कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्वर्ण मंदिर प्रबंधन से कहा, 'लंगर पर पाबंदी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता'
स्वर्ण मंदिर (फाइल फोटो).
चंडीगढ़:

श्रद्धालुओं के लिये सोमवार को स्वर्ण मंदिर के फिर से खुलने के दौरान यहां पंजाब सरकार के लॉकडाउन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए लंगर शुरू कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी इस आचरण के बचाव में सामने आए और कहा कि उनकी सरकार ने ''कभी भी किसी धर्म की आस्थाओं और रीति-रिवाजों के साथ हस्तक्षेप करने में भरोसा नहीं किया.'' 

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से लिया गया, जिसका शिरोमणि अकाली दल अभिन्न अंग है. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के कारण मजूबर थी. उन्होंने अकाली दल पर लोगों को ''बरगलाने'' का आरोप लगाया. शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोगोंवाल ने रविवार को सरकार से धार्मिक स्थलों पर ‘प्रसाद' और लंगर पर रोक संबंधी अपने दिशानिर्देशों की समीक्षा करने की अपील की थी.

 दिशानिर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर प्रसाद, भोजन या लंगर का वितरण नहीं होगा. एसजीपीसी ने कहा कि उसने सामुदायिक रसोई केंद्र में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की है. इस बीच, अन्य धार्मिक स्थल एवं शॉपिंग मॉल भी ढाई महीने से अधिक समय बाद राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुले. स्वर्णमंदिर में श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिला.

अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न द्वारों पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गयी थीं. एसजीपीसी के एक कार्यबल ने प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथों की स्वच्छता सुनिश्चित की. अधिकारियों के अनुसार एक दूसरे के बीच दूरी बनाने के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है. हालांकि पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ नजर नहीं आयी. धार्मिक स्थल सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगे.

लुधियाना में जामा मस्जिद खुली और प्रबंधन ने एक दूसरे से दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों की सफाई सुनिश्चित की. लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में शॉपिंग मॉल भी खुले. लेकिन लोग कम तादाद में ही नजर आये.

दिल्ली : खुल गया गुरुद्वारा बंगला साहिब, प्रबंधन ने की खास तैयारियां

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golden Temple, SGPC, Punjab, Captain Amarinder Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com