महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की आग लगातार भड़कती जा रही है. बीड मराठा आरक्षण (Maharashtra Maratha Reservation) की आग में जल रहा है. आंदोलनकारियों ने अब हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है.आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने बीड में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर पहले तोड़फोड़ की और फिर घर में आग लगा दी.
आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और इसमें से तेज लपटें और काला धुआं उठने लगा. इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. घर जलाए जाने की घटना के बाद प्रकाश सोलंके का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जिस समय प्रदर्शनकारियों ने उनके घर को आग के हवाले किया वह और उनका परिवार भीतर ही थे. उन्होंने कहा कि किस्मत से उनका परिवार और घर के सभी कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उनको इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. लेकिन आग लगाए जाने से उनको काफी नुकसान हुआ है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आरक्षण की मांग को लेकर आगजनी
Maharashtra NCP MLA Prakash Solanke, whose residence in Beed has been attacked by Maratha reservation protestors says, "I was inside my home when it was attacked. Fortunately, none of my family members or staff were injured. We are all safe but there is a huge loss of property… https://t.co/WBjTmWvP5r
— ANI (@ANI) October 30, 2023
प्रदर्शनकारियों ने जला दिया विधायक का घर
आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी अब हिंसक होने लगे हैं. विधायक का घर जलाया जाना इस बात का जाता उदाहरण है. वहीं रविवार को महाराष्ट्र के लातूर शहर में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर करीब नौ महिलाएं 70 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गईं थीं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक दोपहर को करीब तीन बजे यह महिलाएं गांधी चौक क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की गई अपील के बावजूद, उन्होंने नीचे आने से इनकार कर दिया था. तहसीलदार सौदागर टांडले और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मान रही थीं और कूदने की धमकी भी दे रही थी.
ये भी पढ़ें-Maratha Reservation: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर शिवसेना नेता ने सांसद पद से दिया इस्तीफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं