होमफोटो9 बजट, 9 साड़ियां: निर्मला सीतारमण का 'पावरफुल लुक', स्टाइल के साथ मैसेज भी
9 बजट, 9 साड़ियां: निर्मला सीतारमण का 'पावरफुल लुक', स्टाइल के साथ मैसेज भी
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 9वां यूनियन बजट पेश करने वाली है. बजट के दिन हर किसी की नजरें निर्मला सीतारमण की साड़ी पर भी टिकी होती हैं. क्योंकि इस खास दिन के मौके पर निर्मला सीतारमण जो साड़ी पहनती हैं, उससे कोई खास संदेश भी जुड़ा होता है. आइए एक बार नजर डालते हैं निर्मला सीतारमण की और से बजट वाले दिन पहनी गई साड़ियों और उनसे जुड़े संदेश पर
इस साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी है, जो तमिलनाडु की पुरानी बुनाई से जुड़ी हुई है. साड़ी में हल्के सुनहरे भूरे रंग के चेक, यानी कट्टम, और धागे के काम के साथ कॉफी ब्राउन बॉर्डर है.
निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में अपना पहला यूनियन बजट पेश किया था. इस मौके पर उन्होंने गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी. इसका बॉर्डर सुनहरा था. इस साड़ी में सोने की जरी थी.