विज्ञापन

तैराकी में भारत के लिए डबल खुशखबरी, नटराज की सेमीफाइनल में एंट्री, फाइनल में बुडिगिना और इमाम

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के श्रीहरि नटराज ने पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया.

तैराकी में भारत के लिए डबल खुशखबरी, नटराज की सेमीफाइनल में एंट्री, फाइनल में बुडिगिना और इमाम
श्रीहरि नटराज
X/Media_SAI

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को में पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. 25 साल के नटराज अपनी हीट में 25.52 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे, लेकिन पांचों हीट की कुल रैंकिंग में 14वें स्थान पर रहकर अगले दौर में पहुंच गए.

इंग्लैंड के ओलिवर मॉर्गन ने 24.91 सेकंड के समय के साथ नटराज की हीट 4 जीती. दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएत्ज़ी ने पहले राउंड के बाद 24.45 सेकंड के गेम्स-रिकॉर्ड समय के साथ सबसे तेज़ दौड़ पूरी की. सेमीफाइनल आज रात 12:29 बजे (IST) होंगे.

बुडिगिना और इमाम अली ने फाइनल के लिए क्वालिफाई

इससे पहले, भारत के आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना और इमाम अली ने पुरुषों के 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. वे हीट में क्रमशः तीसरे और आठवें स्थान पर रहे. बुडिगिना ने 57.10 सेकंड का समय लिया, जबकि उनके साथी अली ने 1:05.32 का समय दर्ज किया. स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग 56.57 सेकंड के समय के साथ टॉप पर रहे. हीट में शामिल सभी आठ प्रतिभागियों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. फ्रीस्टाइल S13 इवेंट का फाइनल 24 जून की आधी रात को होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com