विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

तिरुअनंतपुरम : आवारा कुत्तों ने बुज़ुर्ग को काटकर मार डाला

Also Read in
तिरुअनंतपुरम : आवारा कुत्तों ने बुज़ुर्ग को काटकर मार डाला
प्रतीकात्मक चित्र
तिरुअनंतपुरम: केरल में तिरुअनंतपुरम जिले के अत्तींगल में रिरुविलम गांव में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 85-वर्षीय बुज़ुर्ग को काटकर मार डाला है.

बताया गया है कि कुन्नीकृष्णन शुक्रवार सुबह 9 बजे अपने घर से निकले थे और यह बताकर गए थे कि वह बाल कटवाने जा रहे हैं.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि जब वह रात तक घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की और आवारा कुत्तों के काटे जाने के कारण वह मृत पाए गए.

उनका चेहरा और दाहिने हाथ पर कुत्तों के काटने के निशान मिले और उनके कंधे और गर्दन पर भी जख्म पाए गए.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stray Dogs, Thiruvananthapuram, Elderly Man Killed, Dogs Kill Man, Kunnikrishnan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com