प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
देश के राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-30 में स्थित डीपीएस स्कूल में 11वीं के छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के हॉस्टल में पीड़ित छात्र को बुरी तरह से पीटा गया और उसके कपड़े उतरवाए गए।
पीड़ित छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच छात्रों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है।
हालांकि, स्कूल की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नोएडा, डीपीएस स्कूल, स्कूल में रैगिंग, Delhi, Uttar Pradesh, DPS School, Ragging In School