विज्ञापन
This Article is From May 23, 2016

नोएडा में कार और बाइक पर गिरा बड़ा साइनबोर्ड, एक शख्‍स की मौत

नोएडा में कार और बाइक पर गिरा बड़ा साइनबोर्ड, एक शख्‍स की मौत
नोएडा: नोएडा में एक विशाल साइन बोर्ड गिर पड़ा जिसके नीचे एक कार और बाइक के कुचल जाने से एक शख्‍स की मौत हो गई जबकि एक अन्‍य घायल हो गया। दिल्‍ली-एनसीआर में आई आंधी और बारिश की वजह से यह साइनबोर्ड गिर पड़ा।

नोएडा के सेक्‍टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल के पास यह घटना हुई। मोटरसाइकिल सवार शख्‍स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार का ड्राइवर घटना में घायल हो गया।

एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया, 'डीएलएफ मॉल के गेट नंबर 4 के बाहर एक साइनबोर्ड गिर पड़ा। एक मोटरसाइकिल और एक कार इसके नीचे आ गए। मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार के ड्राइवर को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि दिल्‍ली और इसके आस पास के इलाकों में सोमवार दोपहर बाद आंधी के साथ तेज बारिश भी हुई जिससे लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। बारिश की वजह से तापामन गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस हो गया। पिछले सप्‍ताह का औसत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोएडा, साइनबोर्ड गिरा, मोटरसाकिल सवार की मौत, दिल्‍ली एनसीआर में आंधी, Noida, Signboard Collapses, Storm In Delhi NCR, Motorcyclist Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com