विज्ञापन
This Article is From May 05, 2016

उल्हासनगर : लुटेरों ने व्यापारी को झांसा देकर उड़ाए ढाई लाख रुपये

उल्हासनगर : लुटेरों ने व्यापारी को झांसा देकर उड़ाए ढाई लाख रुपये
उल्हास नगर में लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज।
मुंबई: उल्हासनगर कैंप नंबर 5 में बैंक से ढाई लाख की नकदी लेकर निकल रहे व्यापारी को झांसा देकर बाइक सवार फरार हो गए। लूट की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

लालच देकर हड़पा बैग
बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में व्यापारी राजेश वाधवा बैंक से रुपये निकालकर अपनी मोटर साइकिल से जाने लगे। इस दौरान पहले से ताक लगाए लुटेरों में से एक ने चुपके से सड़क पर कुछ नोट गिरा दिए और व्यापारी को बताया कि उनके रुपये गिर गए हैं। वाधवा उसकी चाल समझ नहीं पाए और लालच में आकर मोटर साइकिल से उतरकर सड़क पर गिरे रुपये उठाने लगे।

इसी दौरान मौका पाकर सामने पहले से खड़ा दूसरा शख्स मोटरसाइकिल पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भागा। जब व्यापारी कुछ समझ पाया और उन्हें पकड़ने दौड़ा, तब तक दोनों पहले से तैयार खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए। उल्हास नगर की हिल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उल्हास नगर, लूट, व्यापारी के ढाई लाख रुपये हड़पे, सीसीटीवी, Ulhas Nagar, Loot, Loot In CCTv, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com