विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2016

ठाणे : भारी बारिश के कारण दीवार के ढह जाने से दबीं नौ कारें

ठाणे : भारी बारिश के कारण दीवार के ढह जाने से दबीं नौ कारें
प्रतीकात्मक फोटो
ठाणे: यहां आज (शनिवार) सुबह भारी बारिश के कारण दो इमारतों की एक साझा दीवार के ढह जाने से एक आवासीय परिसर के भीतर खड़ी कम से कम नौ कारें उसके तले दब गईं। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम के अनुसार भारी बारिश के कारण आर-मॉल एवं रनवाल एस्टेट की साझी दीवार ढह गई। इसके मलबे में आवासीय परिसर के भीतर खड़ी नौ कारें दब गईं।

घटना के तत्काल बाद ठाणे दमकल विभाग एवं आरडीएमसी के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मलबा हटाया। ठाणे में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण शहर की विभिन्न झीलों एवं जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ठाणे, भारी बारिश, दीवार ढहा, Thane, Heavy Rain, Wall Collapsed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com