प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई:
मुंबई में लोकमान्य तिलक रेल टर्मिनस (एलटीटी) के नजदीक एक सूटकेस में एक नाबालिग लड़के का शव पाया गया.
पुलिस ने आज बताया कि अज्ञात लड़के का शव रविवार शाम को मिला. लड़के की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच की है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूटकेस को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में जीआरपी को सूचित किया. उन्होंने बताया कि लड़के का शव कपड़े में लपेटा हुआ था.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में तिलक नगर पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं