विज्ञापन

मुंबई में सिया-केतन जैसा कांड! डिलीवरी बॉय ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को पहाड़ी से दिया धक्का

शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की वजह क्या थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह वारदात पहले से सुनियोजित थी या किसी विवाद के बाद गुस्से में अंजाम दी गई.

मुंबई में सिया-केतन जैसा कांड! डिलीवरी बॉय ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को पहाड़ी से दिया धक्का
मुंबई में गर्लफ्रेंड को पहाड़ी से धक्का देकर मारा
  • मुंबई के कांदिवली पूर्व समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की पहाड़ी से धक्का देकर हत्या की गई
  • पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर पोस्टमार्टम के बाद मृतका की पहचान की और जांच तेज की
  • आरोपी सूरज मारुति वाघमारे नाम का युवक मृतका का प्रेमी है, उसे 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया
मुंबई:

मुंबई से पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है. फर्क सिर्फ इतना है कि मरने वाली लड़की है. लेकिन बिल्कुल वैसे ही पहाड़ी से धक्का देकर लड़की की हत्या की गई. मामला कांदिवली पूर्व स्थित समतानगर इलाके का है. एक शख्स ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को पहाड़ी से धक्का दे दिया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा.

पहाड़ी से गर्लफ्रेंड को दिया धक्का

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दामूनगर के पीछे वाली पहाड़ी इलाके में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने की सूचना मिली थी. समतानगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतका की पहचान की. पूछताछ में पता चला कि मृतका का सूरज मारुति वाघमारे नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था. इसी आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया.

Latest and Breaking News on NDTV

हत्या के मामले में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. जांच में हत्या में उसकी कथित भूमिका सामने आने के बाद लड़के को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी पेशे से डिलीवरी बॉय बताया जा रहा है. पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश और घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की वजह क्या थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह वारदात पहले से सुनियोजित थी या किसी विवाद के बाद गुस्से में अंजाम दी गई.

24 घंटे के भीतर सुलझी हत्या की गुत्थी

डीसीपी गजानन राजमाने ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और खुफिया इनपुट की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली. पुलिस का कहना है कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ हो रही है. जांच पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा किया जाएगा. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें-केतन को कैसे मारा? सिया के सामने 18 सवाल, लाई डिटेक्टर टेस्ट खोलेगा 18 जून का राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime, Mumbai Murder, Girlfriend Murder, Mumbai Police, Love Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com