प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई:
मुंबई में चेंबूर के कस्तूरबा महिला सुधार गृह से 16 महिलायें फरार हो गई हैं। सभी पीटा केस के तहत सुधार गृह में हिरासत में थी और बांग्लादेशी मूल की बताई जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात लगभग 8 बजे के दौरान खाना खाने के बाद बर्तन धोने के लिए सभी महिलाएं योजना बद्ध तरीके से बाथरूम के अंदर गयीं फिर खिड़की तोड़कर सभी एक एक कर फरार हो गईं। पुलिस हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश कर रही है लेकिन 36 घंटे के बाद भी अभी तक एक का भी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में एक स्पा में छापे के दौरान 6 लड़कियां छुड़ाई गईं थी। फरार 16 महिलाओं में 2 लड़कियां उस स्पा की भी हैं। बाकी की महिलाएं बियर बार से छुड़ाई गईं थी। पुलिस के मुताबिक चेंबुर के इस महिला सुधार गृह से 2 बार पहले भी लड़कियां फरार हो चुकी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं