विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2016

मुंबई में सक्रिय हैं कई लेडी नटवरलाल, कुछ पकड़ी गई तो कुछ अब भी फरार हैं

मुंबई में सक्रिय हैं कई लेडी नटवरलाल, कुछ पकड़ी गई तो कुछ अब भी फरार हैं
वृषाली बामने
मुंबई: कभी अंडरवर्ल्ड और गैंगवार के लिए कुख्यात मुंबई इन दिनों खूबसूरत हनी ट्रैप के लिए बदनाम हो रही है। मुंबई में इन दिनों महिलाओं द्वारा ठगी की वारदातों में बढ़ोत्तरी हुई है। इन घटनाओं में कुछ आरोपी तो पकड़ी जा चुकी हैं और कुछ करोड़ों का माल लेकर चम्पत हो चुकी हैं। ऐसी ही एक लेडी नटवरलाल की तलाश मुंबई की आजाद मैदान पुलिस को है। फोर्ट की महालक्ष्मी रोड वर्क्स में अकाउंटेंट रही वृषाली सचिन बामने देखते ही देखते कंपनी के 16 करोड़ रुपये लेकर उड़ गई।
 
माधवी

ज़ोन के डीसीपी मनोज शर्मा के मुताबिक जांच में पता चला है कि साल 2013 से 2016 के बीच उसने अपने पति और दूसरों के अकाउंट में 16 करोड़ ट्रान्सफर करवाए और जब उसे लगा कि उसकी पोल खुल सकती है तब एक दिन अचानक ही वह लापता हो गई। पुलिस ने धारा 408 के तहत मामला दर्ज कर उसके पति सचिन बामने को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन वृषाली तक अभी उसके लंबे हाथ नहीं पहुंच पाये हैं।

25 करोड़ लोन दिलाने का लालच
ऐसी ही एक और लेडी नटवरलाल को अपराध शाखा की एक टीम पिछले दिनों पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब रही है। पुलिस की मानें तो खुद को समाज सेविका कहने वाली सविता शिंदे ने अपने एक साथी से मिलकर एक कंस्ट्रक्शन व्यवसाई को 25 करोड़ लोन दिलाने का लालच दिया। सिक्योरिटी के तौर पर प्रोसेसिंग फीस और किश्त का चेक भी ले लिया। अपराध शाखा के डीसीपी मोहनकुमार दहिकर के मुताबिक व्यवसाई को लोन तो नहीं मिला लेकिन दोनों ने चेक में हेर फेर कर 50 लाख रुपये भुना लिये। दोनों से अभी तक 35 लाख रुपये बरामद किये जा सके हैं। इस बीच पता चला है कि दोनों के खिलाफ पुणे और औरंगाबाद में भी इसी तरह के ठगी के मामले दर्ज हैं।

अभी फरवरी महीने में ही दादर पुलिस ने माधवी नाम की लेडी ठग को गिरफ्तार किया था। माधवी ने सस्ते में सोना दिलाने के नाम पर कई महिलाओं को लाखों का चुना लगाया। मुंबई में अपनी खूबसूरती और चिकनी चुपड़ी का फायदा उठाकर लोगों को लाखों का चुना लगाने वाली महिलायें और भी हैं। माहिम में इसी तरह लोन दिलाने के नाम पर दादर में जौहरियों को ठगने के आरोप में भी एक महिला ठग गिरफ्तार की गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हनी ट्रैप का धंधा, मुंबई की नटवरलाल, लेडी नटवरलाल, Honey Trap Cases, Natwarlal, Lady Natwarlal, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com