विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2018

महाराष्ट्र मंत्रालय की पांचवीं मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

मृतक की पहचान हर्षल राउते के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि घटना शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुई. पुलिस के मुताबिक राउते राज्य सचिवालय (मंत्रालय) के भीतर एक खुली जगह पर रक्तरंजित हालत में पाया गया.

महाराष्ट्र मंत्रालय की पांचवीं मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुंबई: दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र मंत्रालय की पांचवीं मंजिल से गिरने से 45 साल के एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गयी. हालांकि एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, यह कोई हादसा है या मृतक ने खुदकुशी की है. मृतक की पहचान हर्षल राउते के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि घटना शाम छह बजकर 10 मिनट पर हुई. पुलिस के मुताबिक राउते राज्य सचिवालय (मंत्रालय) के भीतर एक खुली जगह पर रक्तरंजित हालत में पाया गया.

दक्षिण मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के अधीक्षक मधुकर गायकवाड़ ने कहा कि उसे अस्पताल लेकर आया गया जहां उसे लाने के साथ ही मृत घोषित कर दिया गया. मृतक औरंगाबाद के पैठन में महाराष्ट्र प्रदेश विधि सेवा प्राधिकरण में अर्द्ध विधिक स्वयंसेवक के रूप में काम करता था. घटना के बाद विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, धनंजय मुंडे और अजित पवार घटना का ब्योरा हासिल करने के लिए मंत्रालय पहुंचे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com