हेमा मालिनी के गोदाम में कपड़ों, मूर्ति समेत 90 हजार रुपये का सामान चोरी (फाइल फोटो)
- हेमा मालिनी के गोदाम से सामान चोरी हुआ
- 90 हजार रुपये का सामान हुआ चोरी
- शक का संदेह घरेलू नौकर पर, जांच जारी
मुंबई:
'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी के गोदाम में चोरी होने का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस इस अपराध के संदिग्ध एक घरेलू नौकर की तलाश कर रही है.
33 साल में इतना बदला हेमा मालिनी का लुक, सामने आई बेटी के साथ Cute Photo
चोरी होने का मामला मंगलवार को सामने आया, जब नौकर के बगैर बताए अचानक पांच-छह दिनों तक गायब होने पर मैनेजर को शक हुआ और उन्होंने अंधेरी वेस्ट के डी. एन. नगर में स्थित गोदाम का दौरा किया.
गोदाम से गायब हुए सामान में शूटिंग संबंधी कई चीजें, परिधान, मूर्तियां और कृत्रिम जेवरात जैसी चीजें शामिल हैं, जिनका आम तौर पर फिल्म की शूटिंग और शो के लिए हेमा द्वारा उपयोग किया जाता था. इन सब चीजों की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपये है.
VIDEO- डांस से हेमा मालिनी का खास लगाव, देखें खास बातचीत
सहायक पुलिस आयुक्त डी. भार्गुडे ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि संदिग्ध नौकर के खिलाफ जुहू पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है. गोदाम के केयरटेकर के रूप में कार्यरत था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hema Malini