यात्रियों को बोर्डिंग क्षेत्र में रात गुजारनी पड़ी
मुंबई:
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पायलट उपलब्ध न होने के कारण एयर इंडिया के अहमदाबाद जाने वाले विमान को उड़ान भरने में करीब सात घंटे की देरी हुई. बोइंग 777 विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे. उड़ान में इतनी अधिक देरी होने पर गुस्साए यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो भोजन दिया गया और न ही उनके ठहरने के लिए कोई इंतजाम किया गया. एयरपोर्ट के सूत्र ने बताया कि एआई 031 विमान को मुंबई से अहमदाबाद के लिए 01:35 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन करीब सात घंटे की देरी के बाद विमान ने 08:20 बजे उड़ान भरी.
यह भी पढ़ें : जेट एयरवेज की फ्लाइट हो सकती थी हाईजैक, एक गलती से पकड़े गए दो संदिग्ध
सूत्र ने कहा, 'पहले विमान को उड़ान भरने में एक घंटे की देरी हुई. फिर पायलट उपलब्ध ना होने के कारण और देरी हुई. जब वह सुबह तक उड़ान नहीं भर सका, तो गुस्साए यात्रियों ने बोर्डिंग क्षेत्र में हंगामा किया और कर्मचारियों को अन्य विमानों का संचालन करने से रोकने की कोशिश की.' सूत्र ने बताया कि यात्रियों को बोर्डिंग क्षेत्र में रात गुजारनी पड़ी.
VIDEO : फ्लाइट में देरी की वजह से मंत्री पर फूटा महिला डॉक्टर का गुस्सा
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) पायलटों और केबिन क्रू के ड्यूटी के घंटों का नियमन करता है उन्हें उड़ान के निर्धारित घंटों के अलावा विमान का संचालन करने से रोक दिया जाता है. (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं