विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

मुंबई : टाटा मोटर्स के पूर्व GM ने की खुदकुशी, कंपनी ने पिछले साल कर दिया था बर्खास्त

टाटा मोटर्स के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने मध्य मुंबई के परेल में एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली.

मुंबई : टाटा मोटर्स के पूर्व GM ने की खुदकुशी, कंपनी ने पिछले साल कर दिया था बर्खास्त
प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई: टाटा मोटर्स के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने मध्य मुंबई के परेल में एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि प्रशांत सिबल (43) शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब खून से लथपथ मिले. उन्होंने परेल में कल्पतरू हैबिटेट में 15 मंजिल के अपने फ्लैट से कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी कर ली. कलचोउकी थाना के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप अगाले ने बताया कि पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के जहांगीरपुरी में थाने में ही युवक ने लगा ली फांसी

उगले ने बताया, 'सिबल टाटा मोटर्स के सेल्स विभाग में पूर्व महाप्रबंधक थे. उन्हें पिछले साल नौकरी से निकाल दिया गया था.' पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने बेडरूम में एक सुसाइड नोट बरामद किया है. इसमें उन्होंने किसी को दोषी नहीं ठहराया है.'

VIDEO : मुंबई में 14 साल के बच्चे ने की खुदकुशी
सिबल के परिवार वालों ने बताया कि वह अप्रैल से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com