मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम फिल्म मजदूरों के के लिए अमिताभ बच्चन का समर्थन चाहते हैं.
- मुंबई में फिल्म मजदूर हड़ताल पर हैं
- संजय निरुपम फिल्म मजदूरों से मिलने पहुंचे थे
- संजय चाहते हैं कि अमिताभ मजदूरों के पक्ष में आएं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के घर के नीचे ही हिरासत में ले लिया गया है. सभी को पुलिस गाड़ी में बैठाकर वर्सोवा पुलिस थाने ले जाया गया. मौके पर मौजूद एसीपी अरुण चव्हाण ने बताया कि इलाके में धारा 144 लगी हुई है. संजय निरूपम ने मोर्चे के लिये कोई इजाजत नहीं लिया था इसलिए सभी को हिरासत में लिया गया है. उन्हें अमिताभ बच्चन के घर पर मोर्चा लेकर जाने के लिए रोका गया है. संजय निरुपम शनिवार को हड़ताल पर बैठे फिल्म मजदूरों से मिलने गए थे. रविवार को 2 बजे अमिताभ बच्चन से मिलकर मजदूरों के समर्थन में शूटिंग रोकने के लिए निवेदन करने का ऐलान किया था.
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने कहा- अपने आप ही बोलता है तीन तलाक पर फैसला
पुलिस ने पहले ही कह दिया था कि संजय निरुपम ने अमिताभ बच्चन से समय नहीं लिया है. वह मोर्चे के शक्ल में जाने वाले हैं, जिसकी इजाजत नहीं है. संजय निरुपम के 149 की नोटिस दी गई है कि अगर वह जबरदस्ती जाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें रोका जाएगा.
VIDEO: महाराष्ट्र के गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन
वहीं संजय निरुपम ने एनडीटीवी को बताया था कि अभी मुझे पुलिस ने कुछ कहा नहीं है, लेकिन जिस तरह से पुलिस जमा हुई है वह अमिताभ बच्चन के घर जाने से रोकने के लिए है. क्या हम किसी से मिलकर मदद की गुहार नहीं लगा सकते. हम तो अमिताभ बच्चन से मिलकर सिर्फ विनती करना चाहते हैं कि वह फ़िल्म मजदूरों के हित में शूटिंग रोकें. वह सभी 11 दिन से बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, उल्टे हड़ताल को तोड़ने की कोशिश हो रही है. हम रुकने वाले नहीं हैं, पुलिस को जो करना है वो करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं