विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

पड़ोसी की शिकायत के बाद BMC ने आमिर खान को अपने चार फ्लैटों को जोड़ने से रोका

आमिर खान मरीना अपार्टमेंट की अलग-अलग मंजिल पर स्थित अपने चार फ्लैटों को अंदर की एक सीढ़ी के जरिये मिलाना चाहते थे.

पड़ोसी की शिकायत के बाद BMC ने आमिर खान को अपने चार फ्लैटों को जोड़ने से रोका
अभिनेता आमिर खान (फाइल फोटो)
  • मरीना अपार्टमेंट की अलग-अलग मंजिल पर आमिर के चार फ्लैट हैं
  • आमिर इन फ्लैटों को भीतर की एक सीढ़ी से आपस में जोड़ना चाहते थे
  • अपार्टमेंट के एक फ्लैट मालिक ने जताई आपत्ति, बीएमसी ने मंजूरी पर रोक लगाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: वृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को पाली हिल इलाके में एक अपार्टमेंट में अपने चार फ्लैटों को जोड़ने की दी गई अनुमति पर रोक लगा दी है. ऐसा उस अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में से एक व्यक्ति की शिकायत पर किया गया है. आमिर मरीना अपार्टमेंट की अलग-अलग मंजिल पर स्थित अपने चार फ्लैटों को अंदर की एक सीढ़ी के जरिये मिलाना चाहते थे. आमिर का एक फ्लैट अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर, दो पहली मंजिल पर और एक फ्लैट दूसरी मंजिल पर है. आमिर वर्गो हाउसिंग सोसाइटी में (मरीना अपार्टमेंट इस सोसाइटी का हिस्सा है) ग्राउंड और तीन मंजिला इमारत में स्लैब के कुछ हिस्सों को काटकर और उन्हें भीतरी सीढ़ी से जोड़कर इसे मिलाना चाहते थे.

यह भी पढ़ें : किरन राव नहीं चाहती थीं कि आमिर 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म करें, यह बताई वजह

आमिर ने पिछले महीने वृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के भवन प्रस्ताव विभाग से जरूरी अनुमति हासिल की थी. हालांकि, नगर निकाय ने एक फ्लैट मालिक जिनेवे डि सा की शिकायत के बाद अब अनुमति पर रोक लगा दी है. बीएमसी भवन प्रस्ताव विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी.

यह भी पढ़ें : आमिर खान ने की थी मदद की अपील, लेकिन इस वजह से हो गए ट्विटर पर TROLL!

जाने-माने शिल्पकार और डि सा के मित्र शिरीष सुखटामे ने पीटीआई से कहा, 'आमिर खान ने बीएमसी से जुलाई के मध्य में जरूरी अनुमति हासिल की और काम शुरू कर दिया. लेकिन एक फ्लैट मालिक जिनेवे डि सा ने विलय योजना में 'अवैधता' पाई और शिकायत दाखिल करने के लिए मुझसे संपर्क किया.'

VIDEO: आमिर ने कहा : इंटरनेट के गलत इस्तेमाल से रोकें बच्चों को
उन्होंने कहा, 'मैंने बीएमसी के ऑनलाइन पोर्टल को देखा, जहां इस तरह के सारे रिकॉर्ड अपलोड किए जाते हैं. मैंने पाया कि मंजूरी हासिल करते वक्त कई विवरण गायब थे. इसमें गैर विध्वंसकारी परीक्षण (एनडीटी) के रिकॉर्ड भी गायब थे, जो पुरानी इमारतों में फेरबदल या मिलाने के लिए जरूरी हैं.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com