बीएमसी चुनाव में देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के खिलाफ आक्रामक प्रचार का नेतृत्व किया था
- स्थानीय निकाय चुनावों में प्रचार की पूरी जिम्मेदारी फडणवीस पर थी
- BMC चुनावों में बीजेपी ने पिछली बार के मुकाबले दोगुनी से अधिक सीटें जीतीं
- जीत पर फडणवीस ने कहा- हमारे पारदर्शिता के एजेंडे को लोगों ने दी मंजूरी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को बेशक कई ट्वीट किए, लेकिन बीएमसी यानी बृहन मुंबई महानगरपालिका चुनावों की मतगणना पर एक भी शब्द ट्वीट नहीं किया. देश के सबसे अमीर महानगरपालिका के हुए चुनावों की मतगणना में कांटे की टक्कर के दौरान गुरुवार शाम तक बीजेपी ने शिवसेना पर बढ़त बना ली. मतगणना के दौरान फडणवीस अपने घर पर ही रहे और 23 मतगणना केंद्रों के मिनट-दर-मिनट हाल लेते रहे. बीएमसी चुनाव 2017 में शिवसेना 84 सीटों पर, जबकि बीजेपी 82 सीटों पर कब्जा जमाने में सफल रही. हालांकि दोनों ही दलों में से कोई भी बहुमत के 114 सीटों के आंकड़े को नहीं छू सका.
बीजेपी ने राज्य की 10 में से 8 बड़ी नगरपालिकाओं में भी बाजी मारी, जहां इस हफ्ते चुनाव हुए थे और इस तरह उनके लिए आज का दिन बेहद खास हो गया. देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर अपनी क्षमता साबित कर दी है. शाम को इन नतीजों के बाद फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र निकाय चुनावों में भाजपा की जीत हमारे पारदर्शिता के एजेंडे को मिली लोगों की स्वीकार्यता का नतीजा है. बीजेपी ने शिवसेना से अलग होकर बीते दो दशक में पहली बार अपने दम पर महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव लड़कर अपनी ताकत में जबर्दस्त इजाफा किया है. बीएमसी में बीजेपी ने पिछली बार की तुलना में अपनी संख्या दो गुनी से ज्यादा कर ली.
मिनी-विधानसभा चुनाव समझे जाने वाले राज्य के इन स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार की पूरी जिम्मेदारी फडणवीस पर ही थी. उन्हें कॉमिक स्ट्रिप्स में सुपरहीरो के तौर पर भी दिखाया गया था. फडणवीस ने प्रचार की अगुवाई करते हुए कहा था कि अगर इन चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन बुरा रहता हो तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी होगी और अगर सफलता हासित होती है तो इसका श्रेय पार्टी को जाएगा.
नतीजों से उत्साहित बीजेपी नेता और फडणवीस सरकार में मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि ये नतीजे उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है जो कहते थे कि बीएमसी चुनावों में बीजेपी को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी.' अभी तक 31 सीटें पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जो उसने पिछले चुनावों में हासिल की थी लेकिन तब वह शिवसेना की सहयोगी थी. 52 सीटें जीतकर कांग्रेस नंबर 2 की पार्टी बनकर उभरी थी. लेकिन इस बार वह शिवसेना और बीजेपी से बुरी तरह पिछड़ गई है.
फडणवीस सरकार के लिए अगली चुनौती शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की वह धमकी है, जिसमें उन्होंने बीएमसी चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद महाराष्ट्र सरकार से समर्थन लेने की बात कही थी. हालांकि फिलहाल तो बीजेपी के लिए यह जश्न मनाने का समय है. जीतने वाले कारपोरेटरों का दादर ईस्ट में पार्टी दफ्तर पर पहुंचना शुरू हो गया है और वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टरों के आगे फोटो खिंचवा रहे हैं. जैसे ही लोगों को यह पता चला कि मुख्यमंत्री फडणवीस पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए यहां आने वाले हैं, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बीएमसी चुनाव परिणाम 2017, BMC Election Results 2017, देवेंद्र फडणवीस, Devendra Fadnavis, महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव नतीजे, Maharastra Municipal Corporations Results, शिवसेना, Shiv Sena, Uddhav Thackeray