विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2016

मुंबई के मेडिकल स्टोर में लगी भयंकर आग, पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

मुंबई के मेडिकल स्टोर में लगी भयंकर आग, पांच बच्चों समेत आठ लोगों की मौत
मेडिकल स्टोर में लगी आग...
  • मुंबई के अंधेरी इलाके में मेडिकल स्टोर में लगी आग।
  • हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 1 घायल।
  • मरने वालों में 5 बच्चे, 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई के अंधेरी इलाके में मेडिकल स्टोर में आज तड़के छह बजे भयंकर आग लग गई। इस आग में जलकर एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। सबसे छोटी बच्ची केवल तीन महीने की थी। हादसे में एक शख़्स घायल है।

जब आग लगी तब परिवार बिल्डिंग की पहली मंजिल पर सो रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार संभवत: मेडिकल स्टोर में रखे सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी। हालांकि आग लगने के असली कारण का पता उचित जांच के बाद ही लग सकेगा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ितों को पास के कूपर अस्पताल ले जाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन टीम को सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली और हमने तीन दमकल गाड़ियां, एक वाटर टैंकर और दो एंबुलेंस वहां भेजी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, अंधेरी, मेडिकल स्टोर में आग, Mumbai, Fire At Medical Store
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com