विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2016

महाराष्ट्र : सिलिंडर फटने से गिरी इमारत की छत, एक की मौत, 6 लोग घायल

महाराष्ट्र : सिलिंडर फटने से गिरी इमारत की छत, एक की मौत, 6 लोग घायल
प्रतीकात्मक फोटो
ठाणे (महाराष्ट्र): गैस सिलिंडर फटने से एक इमारत की छत गिर जाने के कारण महाराष्ट्र के ठाणे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और बच्चों समेत एक दर्जन अन्य घायल हो गए। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान ताराबाई गायकवाड़ के रूप में हुई है और इमारत में रहने वाले सभी लोग घायल हो गए ।

उन्होंने बताया कि घायलों में दो पुरूष, चार महिला और छह बच्चे शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय और मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब आठ बजे कल्याण क्षेत्र के अधरवाड़ी में तब हुई जब पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों ने बिजली का स्विच जलाया और सिलिंडर विस्फोट के कारण आग लग गई।

उन्होंने बताया कि सिलिंडर लीक कर रहा था। आपदा और दमकल कर्मियों की टीम के अलावा पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिलिंडर ब्लास्ट, महाराष्ट्र, Cylinder Blast, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com