विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2020

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने जिले के रावस गांव में तालाब में डूबने से भूमिका नेताम (3 वर्ष), नर्मदा (6 वर्ष), गिरिजा (9 वर्ष) और नेत्रा (11 वर्ष) की मौत हो गई.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत हो गई
  • लोगों ने तालाब में चारों बालिकाओं के शव तैरता देख दी पुलिस को जानकारी
  • सूचना मिलने के बाद गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया
रायपुर:

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत हो गई. कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कांकेर जिले के रावस गांव में आज तालाब में डूबने से भूमिका नेताम (3 वर्ष), नर्मदा (6 वर्ष), गिरिजा (9 वर्ष) और नेत्रा (11 वर्ष) की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रावस गांव में जब लोगों ने तालाब में चारों बालिकाओं के शव तैरते हुए देखे तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि यह घटना उस समय हुई जब बच्चों के पिता फूलचंद और मां गंगा बाई महुआ एकत्र करने के लिए पास के जंगल में गए थे.

हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि बच्चे तालाब तक कैसे पहुंचे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है. उधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रावस गांव में बालिकाओं के डूबने पर दुख जताया तथा पीड़ित परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधान के तहत चार-चार लाख के हिसाब से कुल 16 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisagrh, Chhattisgarh Police, Kanken Distric In Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com